फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के पास पंडित के बाग में शुक्रवार सुबह युवक का शव मिला। सुबह शौच के लिए निकले गांव के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित रोलिंग मिल के समीप देवेंद्र कुमार पांडेय के बाग में शुक्रवार सुबह युवक का शव मिला। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 48 वर्ष के आसपास है। युवक ने काले और आसमानी रंग की टी-शर्ट, भूरे रंग का स्वेटर, नारंगी रंग की जैकेट, गले में मफलर और नीली पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें