जलालपुर। थाना क्षेत्र के मकरा चौराहा के पास शनिवार को दिन में करीब तीन बजे एक 24 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अरविंद प्रजापति(24) पुत्र रामजी निवासी मछरहट्टा रामनगर वाराणसी मकरा चौराहा स्थित लहंगपुर गेट के पास एक मकान के दूसरे तल वा किराए के रूम में रहता था। दोपहर में किसी बात से झुब्ध होकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा लिया। उसके साथ लोडिंग अनलोडिंग का काम करने वाला एक युवक उसे बुलाने गया तो कमरा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस व परिजनो को दी गई। वह करीब दो साल से एक पेंट फैक्ट्री में ट्रांसपोर्ट का काम करता था।