मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव में शनिवार को एक युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी रमेश चंद का पुत्र राजकुमार (28) मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। उसका उपचार प्रयागराज के एक अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को जब परिजन घर से बाहर गए थे तो राजकुमार ने कमरे में जाकर फंदे से झूलकर जान दे दी। परिजन वापस लौटे तो घर में युवक का शव लटकता देख सन्न रह गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसे एक तीन माह की बेटी है।