फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना अंतर्गत मुरादगंज स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के हुसैनाबाद निवासी संध्या देवी (23) पत्नी जितेंद्र यादव को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर मुरादगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में प्रसूता ने दम तोड़ दिया, जबकि नवजात सुरक्षित है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि महिला के पति जितेंद्र यादव की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें