फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही पीली नदी के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही पीली नदी के दिन अब बहुरने वाले हैं। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को शाम को जिले की सीमा के एकडला गांव में पीली नदी के जीर्णोद्धार के लिए वैदिक रीति रिवाज के साथ भूमि पूजन किया। क्षेत्र के करीब 20 गांवों से होकर निकली हुई पीली नदी सूख गई है। इससे नदी के आसपास के गांव में जल संकट खड़ा हो गया है। शासन द्वारा नदी के संरक्षण के लिए उठाए गए इस सराहनीय कदम से आम जनता को जल संकट से उबरने का मौका मिलेगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बदलापुर में संकल्पित पीली नदी संरक्षित टैगलाइन के साथ इस ठोस अभियान को अमली जामा पहना दिया गया है। इसके पहले भी नदी में पांच स्थानों पर चेकडैम बनवाकर जल को संरक्षित करने का बेहतर प्रयास किया गया था। नदी के जल स्तर को सुदृढ़ रखने के लिए विधायक ने ग्रामीणों से श्रमदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीम बदलापुर योगिता सिंह, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी, सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्रा, अजय कुमार दुबे, मृगेंद्र सिंह, शिव बाबा, ओंकार नाथ मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें