फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक सवार ने महिला को मारा थप्पड़, फिर छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने पहले एक महिला को थप्पड़ मारा फिर उसकी चेन छीन कर फरार हो गए। छिनैती की घटना से परिवार के लोग डरे हैं। पुलिस के अनुसार गांव निवासी सिद्धनाथ पाल की बेटी प्रियंका पाल मायके आई है। वह शुक्रवार को अपनी छोटी बहन रोली पाल के साथ दवा लेने हनुमानगंज बाजार गई थी। दवा लेकर शाम 6.30 बजे लौट रही थी। कुसरना स्थित देसी शराब की दुकान से लगभग 100 मीटर पहले पहुंची थी। पहले से घात लगाए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने प्रियंका को दो थप्पड़ मार दिया। जब तक प्रियंका कुछ समझ पाती बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर हनुमान नगर चौराहे से खुज्जी मोड़ की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन केवल औपचारिकता पूरी कर लौट गई। प्रभारी क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ कर प्रार्थना पत्र लिया। कहा मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

छिनैती की घटनाओं में केस स्टडी :-

केस एक :-शाहगंज - एक मई 2025 को कोरवलिया गांव में आई बरात में दूल्हे के पिता प्यारेलाल निवासी सेऊर सीरिया मड़ियाहूं से बाइक सवार बदमाश ढाई लाख नकदी लेकर भाग गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
केस दो :-एक जनवरी 2025 को वक्रांगी केंद्र संचालक आशुतोष कुमार निवासी ब्राहमणपुर झमका से डेहड़ी डेढ़आना के पास बाइक से पहुंचे चार बदमाश असलहा सटाकर एक लाख रुपये छीनकर चले गए। जिसका पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही अनावरण कर दिया।
विज्ञापन

केस थ्री :- 9 दिसंबर को खुटहन रोड स्थित सिद्धार्थ मैरिज लान से दुल्हन के पिता से चार लाख की छिनैती हुई थी। दुल्हन के पिता घनश्याम विश्वकर्मा निवासी सुइथाखुर्द है। घटना तब हुई जब वह मैरिज लान के बाहर रुपये से भरा बैग लेकर बरातियों से बात कर रहे थे।
केस चार :- शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद तिराहे के पास 28 नवंबर को द्वारचार के समय दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाश बैग छिनकर भाग थे। उसमें डेढ़ लाख रुपये थे। घटना आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के धनधुरा जमीन हरकोरी निवासी अंगद तिवारी के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें