फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: झालरों से शहर को सजाने संवारने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आकर्षक झालरों और रंग-बिरंगी सजावट के समानों से शहर को दुल्हन की तरह संवारा जा रहा है। सेंट्रल सीरत कमेटी की ओर से कोतवाली चौराहा स्थित मरकजी सीरत कमेटी के कैंप कार्यालय पर सोमवार को सुबह मिलाद शरीफ़ व जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। उलेमा ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम किसी एक कौम के लिए आए। आपकों सारी इंसानियत के लिए भेजा गया। उधर, घरों पर भी इस्लामिक झंडे लगाए गए है।
विज्ञापन

मिलाद के नौवें दिन जलसे की शुरुआत तिलावते कलाम ए पाक से कारी जिया जौनपुरी पेश इमाम शेर मस्जिद शाही पुल ने किया। तकरीर करते हुए मौलाना कयामुद्दीन ने कहा कि नबी किसी एक कौम के लिए नहीं आए । आप को सारी इंसानियत के लिए भेजा गया। मौलाना नसीम रजा जौनपुरी, हसीन मीरमस्ती, अहमद रजा व हामिद रजा ने बारगाहे रिसालत में नाते पाक का नजराना पेश किया। इस दौरान सेंट्रल सीरत कमेटी के सदर जावेद अजीम, संरक्षक असलम शेर खान, शकील मुमताज. मरकजी सीरत कमेटी के सदर मुन्ने राजा, साजिद अलीम आदि मौजूद रहे।
28 सितंबर को होने वाले जश्न ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर मुस्लिम बहुल इलाकों लाइन बाजार, सिपाह, जहांगीराबाद, चहारसू, बड़ी मस्जिद, उर्दू बाजार, नवाब यूसुफ रोड, कोतवाली, ओलंदगंज, मुफ्ती मोहल्ला में सजावट का काम अंतिम चरण में है। बाजारों में सजावटी सामान लेने के लिए लोग खरीदारी कर रहे हैं। इस्लामी झंडे को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें