फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नवनिर्मित रेलवे ट्रैक के बगल में बनी दीवार ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आजाद रेलवे फाटक के पास दोहरीकरण रेल पटरी के बगल में बनी दीवार शुक्रवार को ढह गई। गेट मैन की सूचना पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बारिश की वजह से जलनिकासी न होने के कारण दोहरीकरण रेल पटरी के बगल में बनी दीवार करीब 300 मीटर ढह गई। दीवार ढहने की वजह से ट्रैक के बगल में गिट्टी नाले में बह गई। मामले की जानकारी गेट संख्या 58 के गेट मैन ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर उच्चाधिकारियों समेत रेल कर्मी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से उक्त ट्रैक पर ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक बीके यादव ने बताया कि बारिश के चलते आजाद रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार ढह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें