फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण, की नारेबाजी

Thu, 26 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहां-पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग को भगासा से जोड़ने वाले पलिया-भगासा मार्ग के निर्माण कार्य को बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए रोक दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और मजदूरों को भगा दिया। प्रदर्शनकारी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


तकरीबन दो किमी. लंबे पलिया-भगासा मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह संजय बिंद की अगुवाई में बारह से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खड़ंजे की पुरानी ईंटों को ही उखाड़कर सड़क की पटरी में लगा दिया गया। भस्सी की जगह मिट्टी डाली जा रही है और जरूरत के हिसाब से अलकतरा का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि निर्माणाधीन सड़क पीछे से उखड़ती जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन मौके पर आएं और काम की गुणवत्ता को देखें। जब तक सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया जाएगा, तब तक इसे नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बन चुकी सड़क को तोड़कर दोबारा मानक के अनुरूप सामग्री डालकर बनाने की मांग की। नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों के तेवर देखकर काम कर रहे मजदूर वहां से चले गए। प्रदर्शन करने वालों में अभिराम बिंद, सूर्यभान बिंद, सूरज, राकेश, बच्चन, गुड्डू, रमन सिंह, रमेश, जय सिंह, मनोज बिंद, छोटू सिंह, संदीप, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें