कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा रोकने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने प्रदर्शन किया। तहफ्फुजे कब्रिस्तान कमेटी के जिलाध्यक्ष कमाल आजमी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले में कब्रिस्तानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में शोएब, शहनवाज, इसराइल, अयाज, जफर, मसूद, नजर हसन, सतीश दुबे, संजय पांडेय, नेयाज, हवलदार, होजैफा आदि थे।