फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने साफ कर डाला नहर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। नहर की सफाई नहीं कराए जाने से परेशान गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर खुद ही नहर की सफाई कर डाला। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव के लोगों का कहना है कि सिचाई विभाग ने नहर की सफाई नहीं कराया जिससे कई गांव के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

धान की रोपाई के लिए टड़वा पम्प कैनाल से पानी की सप्लाई से टड़वां, खर्गसेनपुर और सोहनी के किसानों को मिलता है। नहर में घास उगने पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा था। जिससे रबी और खरीफ की फसल पानी के अभाव में बर्बाद हो जा रही थी। किसान सम्बंधित विभाग से सिल्ट और घास की सफाई की गुहार लगाते लगते थक गए। किसानों ने चंदा जुटाकर शुक्रवार को लघु डाल नहर में लगभग 500 मीटर तक फैले शैवाल व घास फूस की सफाई जेसीबी से करवा दी। चंदा जुटाने वालो किसानों में रमेश सिंह सैनिक, बबलू सिंह, पिंटू सिंह और शक्ति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें