फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गांव का उखाड़ा गया खड़ंजा

विज्ञापन
जाफराबाद क्षेत्र के जलालुद्दीनपुर गांव में खड़ंजा उखाड़ता जेसीबी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के जलालुद्दीनपुर नत्थनपुर गांव में दूसरे की जमीन पर दो दशक पहले बनवाया गया खड़ंजा मार्ग हाईकोर्ट के आदेश पर उखड़वा दिया गया। मामले को लेकर काफी तनाव चल रहा था। गांव में लगभग दो दशक पूर्व छोटेलाल की निजी जमीन पर तत्कालीन ग्राम प्रधान ने खड़ंजा लगवा दिया था। उक्त खड़ंजा मार्ग से आवागमन तो सुचारू हो गया था। परंतु जमीन के मालिक छोटेलाल लगातार कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाते रहे। उन्होंने हाईकोर्ट में भी मुकदमा दायर कर न्याय की मांग की। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को आदेश दिया कि उक्त जमीन की सत्यता की जांच कर तत्काल खड़ंजे को उखड़वाया जाए। इस पर राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह मय टीम तथा सुरक्षा की दृष्टि से एसआई मनोज कुमार पांडेय मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश करवाई। उसके बाद जेसीबी तथा अन्य मजदूरों के साथ खड़ंजा को उखड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें