फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में कुलपति ने खिलाडियों का किया सम्मानित

विज्ञापन
पूविवि में आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में खिलड़ी को सम्मानित करतीं कुलपति प्रो निर्मला एस मौर - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि में रज्जू भैया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य और खेलकूद परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विवि की ओर से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व तुलसी का पौधा भेंट किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में चतुर्थ, पंचम, षष्ठ एवं पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में पूविवि के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सम्मान समारोह में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए खेल में तमाम संभावनाएं है। पढ़ाई के साथ खेल में कॅरियर की तलाश कर सकते हैं। संयुक्त सचिव खेकलूद परिषद डॉ. विजय प्रताप तिवारी ने अथितियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान कर किया गया। कार्यक्रम में निशानेबाजी में शशांक त्रिपाठी और उनके साथी सत्यम सिंह को सम्मानित किया गया। पूर्वांचल विवि पिछले कई वर्षों से निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है, लेकिन पहली बार इस प्रतियोगिता में विवि ने शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई है। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह प्रभारी खेलकूद परिषद ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के महामंत्री राहुल सिंह, पूर्व सचिव डॉ. रामाश्रय शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. शेखर सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. प्रदीप, प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज, प्रो. अविनाश पार्थडीकर, डॉ. अनुराग मिश्र, रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, मोहन चंद्र पांडेय, अरूण कुमार सिंह , सत्येंद्र सिंह, भानु शर्मा, विजय प्रकाश, अल्का आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें