फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे नंबर के उम्मीदवार को भी दे दिया जीत का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा विकासखंड के उमरक्षा गांव के बीडीसी के वार्ड संख्या 83 से विजयी प्रत्याशी के अलावा तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार को भी जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। इसकी जानकारी होने पर विजेता प्रत्याशी के पति ने समर्थकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर हंगामा किया। आरओ से फोन पर कड़ी आपत्ति जताई। आरओ ने इसे गलती मानते हुए सुधारने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बीते 2 मई को मतगणना स्थल पर बीडीसी सदस्य प्रत्याशी प्रतिमा पत्नी राकेश को 7 मतों से विजेता घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र आरओ रविन्द्र कुमार ओझा ने जारी किया था। उमरक्षा गांव के दो बूथ और पट्टीराव के एक बूथ में प्राप्त मतों में प्रतिमा को 266 मत, राजकुमार को 259 और आशीष को 192 मत मिले थे। आरओ ने विजेता प्रतिमा को प्रमाणपत्र प्रदान करने के दूसरे दिन तीसरे नंबर पर रहे आशीष को भी जीत का प्रमाण पत्र दे दिया। इसकी जानकारी जब विजेता प्रत्याशी को हुई तो बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए और वहां मौजूद एडीओ पंचायत को जानकारी दी। ब्लॉककर्मी नरेंद्र एवं रोहित ने कागजात निकाल जांच कर पुन: मतों की संख्या का मिलान किया गया। आरओ आरके ओझा ने बताया कि यह पट्टीराव के बूथ की गणना के कारण गलती से हुआ है, जिसे सुधार कर ऑनलाइन फीडिंग विजेता प्रतिमा के नाम से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें