फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय रेट अधिक पैसा लेने वाले अस्पतालों का निरस्त होगा लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें प्रत्येक ब्लाक में एक शव वाहन तैनात करने और मतगणना में लगे कार्मिकों को प्राथमिक रूप से दवा उपलब्ध कराने एवं उसके उपरांत टेस्ट कराने का निर्देश दिया। ऐसे अस्पताल जो निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे ले रहे हैं, उनको नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने का सीएमओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ संतोष कुमार को निर्देशित किया कि निगरानी समितियां सक्रिय रखें और शाम तक इसकी रिपोर्ट दें कि उनको दी गई पल्स ऑक्सीमीटर सहित अन्य आवश्यक संसाधन चालू अवस्था में हैं या नहीं। पांच से नौ मई तक अभियान चलाकर होम आइसोलेशन में रह रहे लक्षणयुक्त मरीजों को दवा वितरित करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम 10 मई तक सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं। इस दौरान मेडिकल, सब्जी, किराना की दुकानें खुली रहेंगी। जिले में बनाये गए कंटेंनमेंट जोन में 13 मई तक कोई दुकान नहीं खुलेगी। डोर टू डोर सामानों की डिलेवरी की जाएगी। डीएम ने कहा कि नपद में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है। निर्देश दिया कि सीएचसी 24 घंटे कार्यरत रहे और आने वाले मरीजों की हालत देखकर यथोचित अस्पताल में भेजा जाए। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर भी ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि किसी भी सीएचसी के सामने मरीज लेटे हुए न मिलें। तहसील में भी टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ अनपुम शुक्ला, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें