फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला का पैर छुआ, प्रसाद लिया और फिर चेन खींच कर भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सवैया गांव निवासी चिंतामणि मिश्रा की पत्नी शशि मिश्रा (60) रविवार शाम करीब 6 बजे मंदिर में संध्या आरती करने गई थीं। आरती के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों में से एक उनके पास पहुंचा। युवक ने पहले महिला के पैर छुए और प्रसाद मांगा। महिला ने जैसे ही प्रसाद दिया उसी दौरान युवक ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और दोनों युवक बाइक से चौकी खुर्द गांव होते हुए भाग गए। महिला शोर मचाते हुए बाहर निकलीं लेकिन तब तक उचक्के भाग चुके थे। घटना के समय महिला के पति चिंतामणि बाजार गए हुए थे। उनके लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता शशि मिश्रा के अनुसार छीनी गई सोने की चेन लगभग 12 ग्राम की थी, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अभी थाने पर तहरीर नहीं पड़ी है। मगर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। सारी रात पुलिस ने दबिश दी। जल्द ही घटना में शामिल अराजक तत्वों को पकड़ कर खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें