फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गेट के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के पास कार की चपेट में आने से अलग अलग बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के थानागद्दी मार्ग पर स्थित लालपुर गांव के गेट के पास शनिवार को दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कबूतरा देवी (80) की मौत हो गई। वह घर से बाजार जा रही थी। जैसे ही गांव के गेट के पास सड़क पार कर रही थी कि जलालपुर से थानागद्दी की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिसे क्षेत्र के सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे मौत हो गई। उधर स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को चवरी बाजार के पास रोक कर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मुुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी दुर्गेश शुक्ला (28) व मछली शहर कस्बा निवासी साबिर (31) अलग अलग बाइक से मुंगराबादशाहपुर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे जौनपुर मार्ग पर सतहरिया के गेट नंबर दो के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें