फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 विद्यालयों के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 26 Jul 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जांच के लिए शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अभियान चलाया गया। सूचना के बाद भी संचालन बंद नहीं करने पर एबीएसए ने 55 स्कूलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


 सख्ती के चलते अधिकांश स्कूल बंद रहे। जांच टीम पहुंची तो शिक्षक, प्रबंधक व प्रधानाचार्य कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा पुलिस के साथ आधा दर्जन  बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों में छापेमारी की।

जो विद्यालय खुले थे उनके प्रबंधक व प्रधानाचार्य कार्यालय छोड़कर फरार हो गए तो कुछ विद्यालय बंद करने की बात कहकर किसी तरह अपनी जान बचाई। टीम ने इस दौरान लालबहादुर सिंह कान्वेंट स्कूल अरसिया, सरवस्वती शिशु बिद्या मंदिर शाहापुर, गैरवाह सेन्टबीन स्कूल अरसिया मोड़, सरस्वती ज्ञान मंदिर अरसिया, शिवाजी शिक्षण संस्थान
विज्ञापन


 रामनगर कटघर, विद्यावती लर्नर्स एकेडमी रामनगर कटघर, रबीद्र यादव स्कूल रुधौली,  सरस्वती ज्ञान मंदिर भरारी, भोलानाथ यादव शिक्षण संस्थान गजरिया, लिटिल जिनियस इंग्लिश मीडियम स्कूल चकेशर पट्टी सुईथाकला में छापे मारी की। ज्यादातर स्कूलों के रजिस्टर शुल्क रसीद आदि खंड शिक्षाधिकारी ने अपने कब्जे में ले लिया। जांच के

 चलते बिना मान्यता के स्कूल संचालकों में हड़कंप रहा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि करीब 55 स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी स्कूल का संचालन बंद नहीं किया गया। इन स्कूलों के खिलाफ
विज्ञापन


 सरपतहां थाने मेें मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दी गई है। किसी भी दशा मे सोमवार से बगैर मान्यता के स्कूल नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें