फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर सपाइयों ने सरकार को ललकारा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पर सपा कार्यकर्ताओं के जूलूस को रोकती पुलिस। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, निजीकरण और कृषि विधेयक के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। सरकार की लानत-मलामत की और ललकारा। कुछ जगहों पर उन्हें रोकने की भी कोशिश हुई, मगर पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए वह धरनास्थल पर पहुंच गए। सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील कार्यालय के समक्ष धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें बेलगाम हो चुकी हैं। जनहित को दरकिनार कर केवल चहेतों को लाभ पहुंचाने में लगी हैं। कृषि विधेयक इसी का उदाहरण है। प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, डॉ. केपी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, डॉ. अवधनाथ पाल, श्यामबहादुर पाल, आरिफ हबीब, लकी यादव, शकील, मनोज यादव, डॉ. शिवजीत, गुड्डू सोनकर, पूनम मौर्य, भानु मौर्य, कमालुद्दीन अंसारी आदि शामिल रहे। संचालन हिसामुद्दीन ने किया।
बदलापुर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम केके मिश्र को सौंपा। प्रदर्शन में प्रेम दुबे, दीनानाथ सिंह, महेंद्र यादव, अशोक यादव, राममनोरथ गाटर, सुरेश यादव, उमेश सरोज, यशकांत शुक्ल, यादवेंद्र दत्त दुबे, नीतिन शर्मा आदि शामिल रहे। मड़ियाहू में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में डाक बंगले से जुलूस लेकर कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से कोरोना संकट बढ़ा है। किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा, आरक्षण पर वार, कानून व्यवस्था ध्वस्त, सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बढ़ा है। एसडीएम संजय मिश्रा को ज्ञापन दिया। जुलूस प्रदर्शन रोकने के लिए सुबह से ही सीओ राजेंद्र प्रसाद फोर्स के साथ डटे रहे, मगर कामयाबी नहीं मिली। प्रदर्शन में राकेश मौर्या, अताउल्लाह खान, मंजूर हसन, जाहिद खान, राना पुष्पेश यादव, जयहिंद यादव, राजेश लोहिया, फिरोज अंसारी, गामा सोनकर, प्रमोद यादव, ईशा फारुकी, जितेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

थाने की तर्ज पर चल रही है राज्यसभा: ललई
शाहगंज। विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर धरना देकर प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश वर्मा को सौंपा। विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। भ्रष्टाचार और घोटालों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महिलाएं-बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरह प्रदेश के थानों में पीड़ितों के साथ खुलेआम गुंडई हो रही है। वैसा ही नजारा रविवार को राज्यसभा में विपक्ष के साथ हुआ। धरने में अखंड प्रताप यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू, सैयद उरुज, सुहेल आजमी, अरशद अंसारी, अब्दुल्लाह पहलवान, भीम यादव, सतीश यादव, शीबू खान, समरजीत चौधरी, शिव प्रकाश विश्वकर्मा आदि रहे।
कार्यकर्ताओां ने सौंपा ज्ञापन
मछलीशहर। तहसील परिसर में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूर्यभान यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में पूर्व मंत्री और विधायक जगदीश सोनकर, राजनारायण बिंद, पंधारीलाल यादव, फिरोज खान, महमूद आलम, श्यामनारायण बिंद, सुशील श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा, डॉ. मनोज यादव, लल्लू गुरु, अभिमन्यु यादव आदि ने सबंबोधित किया। इससे पहले मुंगराबादशाहपुर के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामलाल पाल के साथ आए कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपा।
सपाइयों को रोकने की रणनीति फेल
केराकत। विभिन्न मांगों लेकर तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान व संजय सरोज के नेतृत्व में जुलूस निकाला। जुलूस जब कोतवाली चौराहे से पूर्व सीओ आवास के सामने पहुंचा तो पुलिस ने सड़क पर रस्सी लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन सपा कार्यकर्त ा उसे तोड़ते और लांघते हुए तहसील की ओर कूच कर गए। एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक को 20 सूत्री ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में राकेश यादव, डॉ. सुमन यादव, शबनम, राजकुमार सरोज, रियाज अहमद, रामसमझ यादव, आफताब आलम, सुभाष यादव, विनोद साहू, मनोज यादव, समर बहादुर राजभर, भगौती प्रसाद, राम औतार सोनकर, सुरेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें