फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ों ने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुइथा खुर्द गांव में शनिवार की रात पंडाल के बाहर सोते समय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पीड़ित की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सुइथा खुर्द गांव में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। अभिषेक सिंह पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। शनिवार की रात में वह गांव के मोनू यादव के साथ पंडाल के बाहर सो रहे थे। रात में करीब एक बजे चार मनबढ़ पहुंचे। उन्हें बिस्तर से खींचकर नीचे गिरा दिया और पिटाई शुरू कर दी। पास में सो रहे मोनू यादव ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख मनबढ़ फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन्हीं मनबढ़ों ने चार अक्तूबर को पंडाल में बोलेरो गाड़ी खड़ी कर दी थी। मना करने पर उस समय भी मारपीट की थी। पुलिस को उस घटना की तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे मनबढ़ों ने शनिवार की रात दोबारा उनकी पिटाई कर दी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें