जौनपुर। रामेश्वर शिशु विहार में कोशिश को ओर से सम्मान समारोह और कवि गोष्ठी आयोजन किया गया। बीएचयू के प्रो. अनूप वशिष्ठ ने कहा कि साहित्य में संवेदनशील, समाज में करुणा के भाव को जागृत करता है। लोगों में बेहतर पैदा करने में साहित्य की भूमिका अहम है।
मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कविता धर्म और दर्शन पर अपनेेे विचार प्रस्तुत किया। समारोह में सभीजीत द्विवेदी प्रखर को काका हाथरसी, अंसार को नीरज सम्मान, व्यंग के चर्चित हस्ताक्षर अनिल उपाध्याय को एकलव्य सम्मान, प्रेेम विमला सिंह , बजरंग प्रसाद को आजीवन उपलब्धि से सम्मानित किया गया। डॉ. धीरेंद्र पटेल, आरपी सोनकर, रामजीत मिश्र और ओपी खरे को साहित्य श्री सम्मान, अमृत प्रकाश , सुनील दुबे, राजेश पांडेय, आशुतोष पाल, संजय सागर, आलोक रंजन को युवा साहित्यकार का मान पत्र दिया गया। अशोक मिश्रा, सुरेंद्र यादव, नंदलाल समीर को उत्कृष्ट साहित्य सेवा से सम्मानित किया गया। फूलचंद भारती, डॉ. रामजी पांडेय, शशांक मिश्रा भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. आरएन सिंह, जनार्दन अस्थाना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पीसी विश्वकर्मा ने की।