फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आग बरसाता आसमान... 43 डिग्री तापमान, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
सिंगरामऊ बाजार में गर्मी व धूप से  सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद ।
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में चिलचिलाती धूप और भीषण लू का कहर जारी है। शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू गया, जिसके चलते सुबह 11 बजे के बाद ही मुख्य सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण न केवल इंसान, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दोपहर के समय इक्का-दुक्का लोग ही सिर और चेहरा ढक कर निकलते दिखाई दिए। भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। जिला अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और उल्टी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि तेज धूप में निकलने से हरसंभव बचें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, पर्याप्त तरल पदार्थ लें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उन पर लू का असर जल्दी होता है। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हवाएं सामान्य से तेज चलेंगी, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें