फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्युत समाधान शिविर में 18 शिकायतों में चार का निस्तारण

विज्ञापन
विधायक रमेश चंद्र मिश्र के आवास पर उपभोक्ताओं की समस्या सुनते बिजली विभाग के अधिकारी। स्रोत-संव
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र के आवास पर शुक्रवार को कस्बा स्थित विधायक आवास पर लगे विद्युत समाधान शिविर में तीन उपकेंद्रों के कुल 18 उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इसमें विभाग की ओर से सिर्फ चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में सर्वाधिक मामले अधिक बिजली बिल से संबंधित रहे। इनके अलावा पता सुधार करने, भार कम करने, विद्युतीकरण, मीटर लगाने संबंधित प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुए। एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि बदलापुर, महराजगंज व सिंगरामऊ के 18 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिविर में स्मार्ट मीटर की जो भ्रांतियां उपभोक्ताओं में व्याप्त हैं, उन्हें समझाकर दूर किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी मजरे में 10 कनेक्शन लेने पर निःशुल्क विद्युतीकरण कराया जाएगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि समय से अपने बिल की अदायगी करें ताकि अच्छी बिजली मिल सके। अगर कोई समस्या आती है तो बिचौलियों के बजाय सीधे विभाग के अधिकारी से संपर्क करें। शिविर में एसीई अनिल पाठक, अधिशासी अभियंता प्रकाश देव पांडेय, एसडीओ सिंगरामऊ शोएब अंसारी, एसडीओ महराजगंज डीके सिंह, अंबुज तिवारी, उन्नत सिंह, गंगा प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें