पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी जिला पंचायत की उन्हीं सीटों पर प्रत्याशी अधिकृत करेगी जहां कार्यकर्ताओं में आपसी सहमति होगी। जिस सीट पर एक से अधिक कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहेंगे वहां पार्टी किसी को भी अपने दल का
अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया।
सपा के जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद क़ी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सपा मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कहा कि पार्टी के एक से अधिक कार्यकर्ता एक ही सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
वे लंबे समय से तैयारी करते हैं। ऐन मौके पर जब किसी एक कार्यकर्ता को पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया जाता है तो अन्य कार्यकर्ताओं में दल के प्रति असंतोष पैदा हो जाता है। ऐसे में संगठन कमजोर होता है।
जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद ने कहा कि पंचायत चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आपसी सहमति के आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। पंचायत चुनाव में जितने अधिक प्रत्याशी जीतेंगे पार्टी को
उतना ही अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहाकि चुनाव में मंत्री, सांसद और विधायक बैठ कर यह तय क रेंगे की किस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया जाए। बैठक में विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, गुलाब सरोज, कृषि अनुसंधान परिषद
के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सिंह, श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, जिला प्रवक्ता, सुशील चंद्र दूबे, पूनम मौर्या, हिसामुद्दीन, लालचंद्र यादव, केश जीत यादव, राजनाथ यादव, राहुल त्रिपाठी, डा. शबनम नाज, रामधारी पाल, वीरेद्र यादव आदि मौजूद थे। संचालन श्याम बहादुर पाल ने किया।