जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में युवती के साथ अश्लील करते कैमरे में कैद हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। बीईओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया में वायरल हो वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय के एक कमरे में खिड़की बंद कर युवती के साथ अश्लील करते दिख रहा है। उसकी करतूत कमरे में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना बीती सर्दियों का है, लेकिन हार्ड डिस्ट का डाटा खाली करते समय पिछले दिनों यह वीडियो किसी के हाथ लगा और उसने इसे वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने बीईओ से को मामले की जांच सौंपी थी। इसके बाद कई दिनों से मामले की जांच कर रहे बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित की। इसके आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।