फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Tue, 20 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
टीडी कालेज  में आयोजित समारोह में मंचासीन केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय और अन्य अतिथि।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को कुटीर संस्थान चक्के में आयोजित गोष्ठी में कहा कि जल्द ही प्रदेश के 32 जिलों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसमें जौनपुर को वरीयता देने के साथ ही यदि दस एकड़ जमीन मिली तो जल्द केंद्रीय विद्यालय स्थापित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद गांव इलाके में कालेज स्थापना करना किसी महान व्यक्ति की सोच है। वह सोमवार को कुटीर संस्थान चक्के में आयोजित अन्त्योदय से राष्ट्रयोदय में शिक्षा का योगदान विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने ने कहा कि संस्थान के  संस्थापक पंडित अभयजीत दुबे की गांव में विद्यालय स्थापित कर एक मिसाल बनाया है।

कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही देश और समाज का विकास कर सकता है। कहाकि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही अन्त्योदय और उज्जवला योजना का उद्देश्य  गरीबों के जीवन स्तर को सुधारना है। जिले में  नवोदय विद्यालय की स्थापना के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सांसद राज्य सभा शिव प्रसाद शुक्ल, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामतेज पांडेय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सोच थी कि पढ़े लिखे लोग ही समाज को विकास की दिशा दे सकते हैं। एमएलसीकेदारनाथ सिंह, सांसद के पी सिंह, सांसद रामचरित्र निषाद आदि मौजूद थे।

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने संस्थापक की प्रतिमा पर चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

इस मौके पर  प्राचार्य डा. वीए पांडेय, प्रंबधक अजयेंद्र  दुबे, डा. राघवेंद्र पांडेय, दिनेश चौधरी, शशिभूषण मिश्र, विद्या निवास मिश्र, डा. आरएम त्रिपाठी, छबिनाथ चौबे, निरंजन उपाध्याय, राकेश मिश्र, पुल्लू चौबे, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पंकज मिश्र, राजेश मिश्र आदि थे। अध्यक्षता हृदय रंजन शर्मा और संचालन डा. आरएम त्रिपाठी ने किया। अजयेंद्र दुबे ने आभार जताया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें