फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीवर तोड़कर रास्ता बंद किया, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील क्षेत्र के सरोज बड़ेवर गांव में दबंगों ने सरकारी नाली और मुख्य रास्ता बाधित कर दिया है। इससे ग्रामवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। ग्राम प्रधान दिग्विजय यादव ने बताया कि शुक्रवार को इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम केराकत शैलेश कुमार और कोतवाली प्रभारी को शिकायती तहरीर सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि 8-10 अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे सरकारी सीवर लाइन और चैंबर तोड़ दिया। इसके बाद सीवर में सीमेंट, गिट्टी और बालू भरकर जल निकासी पूरी तरह अवरुद्ध कर दी गई। यही नहीं सरकारी खाते की भूमि आवंटन संख्या 746 पर दीवार खड़ी कर गांव का मुख्य रास्ता भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विपक्षी पहले भी मारपीट और गाली-गलौज जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं और गांव में लगातार दबंगई का माहौल बना रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम केराकत शैलेश कुमार ने नायब तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि राजस्व का मामला है। राजस्व अधिकारियों की ओर से तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। पुलिस राजस्व टीम के साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें