सुइथाकलां। विद्यालयों के विलय के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई ने चिल्हीरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अभिभावकों के साथ बैठक कर विचार मंथन किया। इस दौरान सरकार के निर्णय के विरुद्ध अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पर्यवेक्षक की देखरेख में ब्लाॅक इकाई ने प्राथमिक विद्यालय चिल्हीरामपुर में अभिभावकों व रसोइयों के साथ बैठक की। ब्लाॅक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह व अन्य लोगों ने सरकार के निर्णय से शिक्षा व्यवस्था और समाज पर पड़ने वाले प्रभावों पर विचार विमर्श किया। चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है तो हम सभी लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे।
इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस दौरान सुभाष यादव, उमेश चंद्र यादव, हर्षू मिश्र समेत आदि मौजूद रहे।