फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई स्टेशन जाने वाला रास्ता खराब, राहगीर परेशान

विज्ञापन
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाला रास्ता खराब होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जंघई फाटक के पास रेलवे की ओर से सड़क हैंडओवर होने के बाद फ्लाईओवर निर्माण नहीं करने के कारण 300 मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर धूल उड़ रही है। इसके कारण स्टेशन जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे का निर्माण करा रही स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मोलनापुर से जंघई फाटक से पहले सड़क को सात मीटर चौड़ी निर्माण करा दिया। जबकि 300 मीटर सड़क यह कह कर छोड़ दिया गया कि रेलवे द्वारा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके कारण रेलवे ने 300 मीटर सड़क को रेलवे ने हैंडओवर ले लिया है। यहां फ्लाईओवर निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद न फ्लाईओवर का निर्माण शुरू न तो हुआ है और न ही रेलवे ने सड़क का मरम्मत कराई। इसके कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे डीपी सिंह का कहना है कि सड़क को रेलवे ने हैंडओवर कर लिया है। वहां रेलवे फ्लाईओवर बनाएगा। सड़क ठीक कराने की जिम्मेदारी उनकी है। स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह का कहना है कि फ्लाईओवर का निर्माण प्रक्रिया में है। निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इसके बाद रास्ता भी ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें