फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डिजिटल लाइब्रेरी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय परिसर में नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण को लेकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि सीमित परिसर वाले इस विद्यालय में पहले से ही जगह की भारी कमी है। लाइब्रेरी बन जाने से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में कुल 192 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय परिसर में ही बच्चों की बैठकर पढ़ाई, प्रार्थना सभा और मिड-डे मील का संचालन किया जाता है। ऐसे में उसी परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से बच्चों के बैठने और खेलने की जगह और कम हो जाएगी। इसके अलावा लाइब्रेरी के संचालन के दौरान बाहरी लोगों का आवागमन बढ़ने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। इस मुद्दे पर अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सहित संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंपा। उन्होंने मांग की कि डिजिटल लाइब्रेरी एक अच्छी योजना है लेकिन इसे विद्यालय परिसर से हटकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बनवाया जाए। इससे बच्चों के पठन-पाठन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें