जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर से जंघई जाने वाली सड़क जल्द बनेगी। सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इसमें 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बजट जारी होने के बाद निर्माण शुरू होगा। इस सड़क के बनने से 35 गांवों के 50 हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। मुंगराबादशाहपुर से जंघई जाने वाली सड़क बीते दो साल से खराब है। इस मार्ग से प्रतिदिन दिन 35 गांव के 50 हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन होता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश का पानी गड्ढों में भरने से हादसों का संभावना बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया गया है। 15.54 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में 24 करोड़ खर्च किया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल सिंह ने बताया कि मुगराबादशाहपुर-जंघई मार्ग का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है। बजट जारी होने पर निर्माण शुरू होगा।