जफराबाद। क्षेत्र के शाह का पंजा इमामबाड़ा की भूमि पर बन रही सड़क निर्माण शनिवार को रोका गया। अंजुम हुसैनिया के पदाधिकारियों ने कहा कि वक्फ की भूमि पर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी होने पर धानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को एक सप्ताह में नापी कराकर निर्माण कराने की बात कहकर मामला शांत करा दिया। नगर पालिका जौनपुर शाह का पंजा इमामबाड़ा के पास सड़क पर इंटरलाॅकिंग करा रही है। रविवार सुबह ठेकेदार मजदूर लेकर इंटरलाॅकिंग शुरू कराया। इस पर अंजुम हुसैनिया के अध्यक्ष सकलैन हैदर खान, पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, आरिज़ ज़ैदी, फरमान हैदर मौके पर पहुंच गए। इंटरलाॅकिंग कराने से रोक दिया। कहा कि इमामबाड़ा शाह का पंजा (बाबूपुर) थाना जाफराबाद में रमजान भर पूरे शहर के शिया समुदाय के अजादार हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में जुलूस निकालकर यहां आते हैं। मग़रिब की नमाज इमामबाड़े की भूमि पर होती है। नमाज़ के बाद यहां लोग रोज़ा इफ्तार करते हैं।