औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित शौचालय के सामने खड़ी पुलिस चौकी की कबाड़ वाहन। संवाद
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से शौचालय और स्नानघर बनाया गया है। शौचालय परिसर में ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त और चालान में आए वाहनों को खड़ा दिया है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। परिसर में गंदगी का माहौल बना हुआ है। परिसर में खड़े अधिकांश वाहन कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। इसके चलते परिसर में गंदगी फैल रही है। जो लोग शौच व स्नान के लिए आते हैं उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। गंदगी के कारण संक्रामक बिमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। कबाड़ वाहनों को दूसरे जगह खड़े करने की उद्यमियों ने कई बार मांग किया लेकिन वाहनों को वहां से हटाया नहीं गया। आईआईए के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, गुलाब चंद्र पाण्डेय, श्याम शंकर पाण्डेय, सुनील यादव ने जिला प्रशासन से शौचालय परिसर में खड़े पुराने वाहन हटवाने की मांग की है। सीडा प्रबंधक सिविल मोहम्मद शारिक हबीब ने बताया है कि शौचालय परिसर में खड़े वाहनों को हटवाने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी से कहा गया है लेकिन अभी तक नहीं हटाया गया। मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, अभी नया आया हूं। जल्द ठीक करवाता हूं।