फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की सेवा का संदेश देता है रेडक्रास

Sat, 09 May 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि रेडक्रास सभी को मानवता की सेवा का संदेश देता है। पीड़ित लोगों की सेवा करके सबसे अधिक पुण्य मिलता है। वह शुक्रवार को हमाम दरवाजा स्थित डालिम्स सनबीन स्कूल में रेडक्रास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सेवा से आपसी भाईचारा और एकता को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए सभी को मानव सेवा के लिए जागरूक किया। रेडक्रास के सचिव डा. कमर अब्बास ने बच्चों को फर्स्ट एड बाक्स के महत्व को बताया। हेनरी ड्यूमेंट का जन्म आठ मई को हुआ था। उन्होंने मानवता के सेवा के लिए सोयाइटी का गठन किया। आज रेडक्रास पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। घायल और मरीजों की सेवा करना ही सोसाइटी का उद्देश्य है। चिकित्सक जो क्रास के निशान लगाते हैं वह रेड क्रास का है। डालिम्स सनबीम की निदेशक श्रीमती जारिया खान ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके  पर अंजली यादव, कुलसुम, वसीउल, आतिश सिंह, आनंद सिंह, मंजू जायसवाल, फात्मा, अहमद अब्बास, जेनिफर, दीपिका, मांडवी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  संचालन नवाल अहमद ने किया। पालिटेक्िनिक चौराहा स्थित आशीर्वाद अस्पताल में डा. अंजू और डा. विनोद कनौजिया की देखरेख में रेड क्रास दिवस मनाया गया। इस मौके पर मोहम्मद असलम, सुरेश कनौजिया, डा. सतीश, अशोक कुमार, रीना आदि थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें