फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों का प्रदर्शन

Sat, 09 May 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी लॉ कालेज के छात्रों ने एनएसयूआई के  जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पूविवि में दूसरे दिन शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि एलएलबी तृतीय वर्ष के  80 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। मूल्यांकन में अनियमितता बरती गई है। छात्र कापियों की पुनर्मूल्यांकने की मांग कर रहे थे।

 उनका कहना था कि सत्र विलंब से चल रहा है। वर्ष 2011 में पंजीकरण कराने वाले छात्रों का चार वर्ष पूरा हो चुका है। अभी एक सेमेस्टर की परीक्षा बाकी है।

विवि में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे टीडी कालेज के प्राचार्य डा. यूपी सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अनिल प्रताप सिंह ने छात्रों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके  पर कृपाशंकर, मानिक चंद, प्रियंका दुबे, ज्योति, मंजीत कौर, बेबी सिंह, प्रशांत मिश्र, नितेश, हरिवंश कौर, सूरज, अर्चना, वंदना, अमृता आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें