जौनपुर। प्रवासियों को राशन मिल रहा है कि नहीं । इसकी हकिकत पीएम कार्यालय सीधे लाभार्थी से पूछ रहा है। शुक्रवार को एनआईसी में जिलापूर्ति विभाग की ओर से चयनित 20 राशन कार्ड धारकों को बुलाया गया था लेकिन बात केवल मड़ियाहूं तहसील के रानीपुर निवासी रितेश यादव से केवल बातचीत की गई, जो मुंबई के मलाड ईस्ट से दो महीने पहले यहां आए हैं।
रितेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को करीब 12 बजे एनआईसी कार्यालय में पीएम कार्यालय से आनलाइन हमसे बातचीत किया गया। जिसमें पुछा गया कि आपको समय से राशन मिलता है कि नहीं, राशन के लिए कई बार दौड़ाया तो नहीं जाता है। वन नेशन वन राशन की जानकारी कैसे हुई, तय दर पर राशन मिलता है कि नहीं। जिस पर मैने बताया कि तय दर पर हमें राशन मिलता है। राशन समय से मिल जाता है। वन नेशन वन राशन की जानकारी मुझे पीएम द्वारा दिए गए भाषण से हुई थी। जिसके कारण मै वहां के राशन कार्ड पर ही राशन पा रहा हूं। राशन मिलने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है।