फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने दिखाई हिम्मत, चेन छोड़कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं । क्षेत्र के ईदगाह रोड पर शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक कर रही ईओ नगर पंचायत की पत्नी के गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश कर रहे बाइक सवार बदमाश महिलाओं की हिम्मत के आगे नहीं टिक सके। चेन की खींचातानी में सड़क पर गिकर महिला जरूर घायल हो गई लेकिन बदमाश चेन नहीं छीन सके। हालांकि इस घटना से महिलाओं में दहशत है।
विज्ञापन

ईओ डॉ संजय कुमार की पत्नी कमला देवी प्रतिदिन की तरह पड़ोस की दो महिलाओं के साथ घर ईदगाह रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। उसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश पहुंचे । बाइक के पीछे बैठा बदमाश चलती बाइक से ही कमला देवी के गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया। कमला देवी ने दोनों हाथ से चेन को पकड़ लिया जिससे चेन गले से टूटकर उनके हाथ में आ गई। इस दौरान वह सड़क पर गिर पड़ी। महिला के सड़क पर गिरने के बाद भी बदमाश हाथ से चेन छीनने की कोशिश की लेकिन साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो खुद को घिरने की डर से बदमाश फरार हो हो गए। शोर सुनकर ईओ समेत आसपास के लोग जुट गए। एक माह पूर्व शिवपुर बाईपास पर मॉर्निंग वॉक करते समय अमरावती देवी (60 ) से नकाबपोश बदमाशों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गए लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें