फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से किए वादों पर खरी उतरी सपा सरकार

Sun, 09 Aug 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकल यात्रा के चौथे दिन शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जिले भर में साइकल चलाई और सभा की। बक्शा में सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव ने कहाकि
विज्ञापन


 सपा ने जनता जो वादे किए थे वह उन पर खरी उतरी है। अब नए इरादों के साथ हम लोगों के बीच पहुंच रहे है। कहा कि  कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं, जिससे भारी बहुमत से जीत हासिल की जा सके।

जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर से जफराबाद विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता साइकल रैली निकालकर लोगों से संपर्क किया। इस मौके पर डा. अवधनाथ पाल, इंदू प्रकाश सिंह, अमित  दुबे, रामचंद्रर सिंह, बांसदेव यादव,
विज्ञापन


 लाल बहादुर यादव, विनोद यादव आदि थे। बक्शा क्षेत्र में लाला बाजार से कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव ने साइकल यात्रा रवाना किया। इस मौके पर राजधारी पाल, डा. राम यश यादव, राज बहादुर, राम सेवक, लालता प्रसाद,

निजामुद्दीन, राजनाथ आदि थे।मल्हनी चौराहे से डा. केपी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता साइकल चलाया और सपा की उपलब्धियों की पर्ची बांटी। इस मौके पर गजराज यादव, जितेंद्र यादव, मिर्जा जावेद सुल्तान, विनोद यादव,

अब्बू तालिब, चंद्रसेन, मोहम्मद आजम, अनवारूल हक, लाल मोहम्मद, रमेश चंद्र यादव, दिनेश यादव प्रधान आदि थे।

 सुइथाकला क्षेत्र में मिथिलेश यादव के नेतृत्व में बडौना पानी टंकी से साइकल यात्रा निकली। जिसमें रामपाल, संतोष, अशोक यादव, हुबराज, नंदलाल आदि शामिल थे। बरईपार क्षेत्र में बाजार से पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव के नेतृत्व

में साइकल रैली निकाली गई, जो हरीपुर गांव में जाकर समाप्त हुई। इसमें  पंकज पटेल, जय प्रकाश, नन्हकू राम, केशजीत, राजेंद्र यादव आदि थे। इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में सपाईयों ने साइकल जुलूस नीिकालकर सपा की नीतियों बताई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें