फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा और बैंड बाजे के साथ निकली कांवरियां संघ की शोभायात्रा

विज्ञापन
बोल बम कांवरिया संघ का एक विशाल भव्य कावड़ शोभायात्रा में निकाली गई झांकी।संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ की ओर से शनिवार को भव्य कांवर शोभायात्रा गोमती नदी के हनुमान घाट से निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ा, हाथी, बैंड बाजा के साथ-साथ भगवान शिव की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। शिव भक्त कांवरियों के साथ-साथ महिलाएं भी जुलूस में शामिल हुई। शोभायात्रा अपनी निर्धारित मार्ग चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, सुतहट्टी चौराहा से होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर मेले के रूप में तब्दील हो गया। जहां से शिव भक्त कांवरिएं ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुए। कावरिए भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षण मंडल के सुभाष गर्ग, श्रवण कुमार, संतोष सेठ, गौतम सोनी, महासचिव विमल सिंह, विजय मास्टर, रंजीत अग्रहरि, संजीव चौरसिया, अमर जोहरी, संजय कुमार मोदनवाल, अजय सोनी, कृष्ण कुमार सेठ, अशोक कुमार, अच्छे लाल गुप्ता, शुभम कनौजिया, विनोद कुमार, मनीष सेठ, आशीष बोस, रामू मोदनवाल, गुडि़या बम, साहब लाल साहू, प्रीतम सोनी, आलोक कुमार ने सहयोग किया। बोल बम कांवरिया संघ अध्यक्ष सुधीर साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें