विकास भवन पत्रकार वार्ता करते डा संजय निषाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने समाज पर ध्यान देना चाहिए। पहले वह अपने पार्टी के कद्दावर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करें। उन्हें अपनी पार्टी बचानी चाहिए। वह शनिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पहले विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
संजय निषाद ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों का नतीजा है कि देश आज विकास की राह पर है। कांग्रेस, बसपा और सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में होते हुए इन पार्टियों द्वारा विकास के कार्य नहीं किए गए। ओमप्रकाश राजभर के बारे में पूछे जाने पर संजय निषाद ने कहा कि राजभर भैया एनडीए की तरफ आ रहे हैं। उन्हें जयश्री राम और जय निषादराज पुकार रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित निषाद पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किए। साथ ही डाक बंगले में विभागीय समीक्षा भी की।