नेशनल हेराल्ड मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के नेतृत्व में निकला कार्यकर्ताओं का जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार को लेकर जबरदस्त नाराजगी दिखी।कलेक्ट्रेट में आयोजित सभ्ाा में जिलाध्यक्ष्ा इंद्रभुवन सिंह ने कहाकि केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
गांधी परिवार को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की कार्यवाई की गई है। अपनी कमी को छिपाने के लिए दूसरे पर आरोप मढ़ा जा रहा है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारबाजी
की। इस मौके पर देवेश उपाध्याय, चद्रशेखर सिंह, छोटेलाल, आपताब अहमदस साजिद हमीद, सत्यवीर सिंह, कमलाप्रसाद तिवारी, राजनाथ राम, डा. राकेश उपाध्याय, रमेशचंद्र, शालिनी सिंह, सतीष सोनकर, विशाल सिंह आदि मौजूद थे। संचालन
नेयाज ताहिर ने किया। उधर चंद्रा होटल में प्रदेश कमेटी के सचिव राजेश सिंह के अध्यक्षता में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की। प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। राजेश सिंह ने कहाकि केंद्र सरकार बदले की भावना
से काम कर रही है। सरकार की इस नीति का कार्यकर्ताओं ने निंदा की। कहा कि सरकार राजनीतिक बदले की भ्ाावना से कार्य कर रही है।
इस मौके पर परवेज हसन, भानू प्रताप सिंह, बृजेश तिवारी, रमेश मिश्र, बीडी गुप्त, जलालुद्दीन, रमाशंकर गौतम, मनीश दूबे, संजय सिंह, जटाशंकर, शिव प्रसाद सिंह, गुड्डू शुक्ल आदि मौजूद थे।