फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटीटी एक्सप्रेस पर पथराव, दो घायल

Sat, 19 Dec 2015 01:20 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ से मुंबई जा रही एलटीटी एक्सप्रेस पर शुक्रवार को मडिय़ाहूं स्टेशन पर यात्रियों ने पथराव कर दिया। पथराव में दो यात्री घायल हो गए। आजमगढ़ से मुम्बई जा रही साप्ताहिक ट्रेन मडियाहू स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन रुकी तो चढ़ने वाले यात्रियों का दबाव अधिक था। अन्दर बैठे यात्रियों ने खिड़की दरवाजा बन्द कर लिया था। इसी बात पर बाहर से यात्रियों ने पथराव शुरू कर दिया।

जनरल बोगी की खिड़की का शीशा टूटने से अन्दर बैठे आजमगढ़ निवासी महेश चौहान, संजय व कौशिल्या घायल हो गए। भयवस कुछ यात्रियों ने एमरजेंसी खिड़की खोल दी।

खिड़की के सहारे ही कुछ यात्री सवार होने में सफल हो गए। 15 मिनट देरी से टे्रन को यहां से रवाना किया गया। अभी पिछले सप्ताह भी इसी बात को लेकर इसी ट्रेन पर पथराव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें