फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए टेक्निकल सेल गठन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी की निगरानी के लिए टेक्निकल सेल गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाना है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों को आनलाइन जोड़ा जा रहा है। निगरानी के लिए टेक्निकल सेल के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनआईसी में कंप्यूटन लगाए जाएंगे। अधिकारियों के साथ ही शिक्षकों की टीम गठित की जाएगी। इसके लिए एनआईसी में 15 से 20 कंप्यूटर लगा कर परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा का निगरानी की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में टेक्निकल सेल का गठन किया जाना है। हर कंप्यूटर पर एक या दो शिक्षकों को लगाकर परीक्षा की निगरानी की जाती है। किस केंद्र पर परीक्षा कैसे चल रहे है, बोर्ड भी इसकी निगरानी करता है। परीक्षा की निगरानी के लिए वैसे तो सभी केंद्रों पर वायस रिका़र्डर के साथ सीसी टीवी कैमरा लगाकर उसे सक्रिय करने का निर्देश जारी कर दिया गया है, ताकि कैमरों और लाइव वेबकास्टिंग के जरिये परीक्षा में पारदर्शिता बढ़े और नकल को रोका जा सके। अधिकारी भी परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेंगे। संवेदनशील और अंतिसंवेदनशील केंद्रों पर खास नज़र रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं टेक्निकल के साथ ही सचल दल) का गठन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने और तकनीकी समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए अधिकारियों की टीमें बनाई जा रही है। शिक्षा निदेशक के निर्देशों के बाद टीमों का गठन कर परीक्षा केंद्रों के आवंटन के साथ-साथ पर्यवेक्षण की व्यवस्था की जा रही है। टीमों का मुख्य काम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करना, नकल रोकने के लिए निगरानी करना और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समाधान करना होता है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 206 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 151701 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें