फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बंदियों ने की आरक्षी से मारपीट, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से दीवानी न्यायालय पेशी पर लाए गए बंदियों ने बीते 30 अक्तूबर को पेशी पर जाने के लिए आरक्षी से मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। इस मामले में सोमवार को लाइन बाजार थाने पर चार बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उप निरीक्षक महंगू यादव, पुलिस लाइन ने लाइन बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी ड्यूटी हवालात से बंदियों की पेशी में लगाई गई है। 30 अक्तूबर को वह पेशी के लिए कारागार से निकालकर बंदियों को न्यायालय के लॉकअप में लाए थे। जलालपुर थाने के हत्या के आरोपी महेश सोनकर, अनुज यादव, मंगेश यादव और थाना कोतवाली के हत्या के आरोपी इमरान उर्फ नाटे को पेशी के लिए लॉकअप से बाहर निकाला गया। चारों आरोपी पेशी के लिए नियुक्त मुख्य आरक्षी अजय यादव, शिवपाल, दीनदयाल राय, समरजीत तिवारी के साथ विवाद करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए मुख्य आरक्षी अजय यादव पर हमला करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरक्षी की वर्दी फाड़ दी। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें