फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चिकित्सकों का शोध प्रकाशित होने पर प्राचार्य ने किया सम्मानित

विज्ञापन
शोध चिकित्सक को प्रणाम पत्र देते मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य।
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों का शोध प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित होने पर प्राचार्य ने चिकित्सकों को सम्मानित किया है। कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डाॅ. मुदित चौहान एवं सहायक आचार्य डाॅ. पूजा पाठक ने योग विषय पर किए गए दो शोध पत्रों का प्रकाशन अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित ‘योग : इट्स रूल्स एंड हेल्थ एंड डिजीज’ पुस्तक में किया गया है। यह प्रकाशन योग के वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व को रेखांकित करता है। शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।शोध में बताया गया है कि योग के माध्यम से बढ़ती आयु को सकारात्मक एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण है। यह भी बताया गया है कि बढ़ती आयु के साथ उत्पन्न होने वाली शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों का समाधान नियमित योग अभ्यास द्वारा प्रभावी रूप से किया जा सकता है। योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर और इसे दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित कर व्यक्ति अपने जीवन को अधिक स्वस्थ, संतुलित एवं रोगमुक्त बना सकता है। द्वितीय शोध में यह प्रतिपादित किया गया कि योग का मानव जीवन में जुड़ाव वर्तमान समय की देन नहीं है, बल्कि इसकी गहरी पौराणिक एवं सांस्कृतिक जड़ें हैं। यद्यपि योग की उत्पत्ति प्राचीन काल में हुई और आधुनिक जीवन में भी इसकी प्रासंगिकता पूर्ववत बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बढ़ते मानसिक तनाद, भावनात्मक असंतुलन एवं जीवनशैली जनित समस्याओं के समाधान के लिए योग की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल ने शोधकर्ता को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें