फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की दुर्दशा को लेकर होगा आंदोलन

Sat, 14 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक नदीम जावेद ने कहा कि जिले की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। पिछले 20 वर्षों से शाहगंज-जौनपुर मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन


 इसके अलावा जौनपुर-भदोही मार्ग पर जमालापुर से रामपुर तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सबसे दयनीय हालत रामपुर बाजार में है। सड़कों की मरम्मत  के लिए कांग्रेस 16 फरवरी को पीडल्यूडी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। वह शनिवार को खरका कालोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता की सबसे बड़ी समस्या सड़क और बिजली है। बिजली के लिए यूपीए सरकार ने 400 करोड़ रुपये देकर खंभा, तार और ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार ने आजमगढ़ को दो सौ करोड़ रुपये दिए, लेकिन जौनपुर को कुछ भी नहीं मिला। प्रदेश सरकार जौनपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

कहा कि जौनपुर में सिर्फ सड़कों की मरम्मत के लिए पैसा आता है, लेकिन नई सड़क के लिए नहीं। आरोप लगाया कि मरम्मत में नेताओं और अधिकारियाें को कमीशन अधिक मिलता है, इसीलिए जनपद की सड़कें सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति करके मरम्मत किया जाता है।

 पीडल्यूडी सिर्फ लूट खसोट में लगी है। सत्ता पक्ष के मंत्री विधायक के इशारे पर ठेका और पट्टा किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, शेखू, डा. राकेश उपाध्याय, मोती लाल, खुर्शीद अनवर खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें