फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने फूंका वैलेंटाइन का पुतला

Sat, 14 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वैलेंटाइन डे का विरोध किया। सद्भावना पुल के समीप एकत्र हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने संत वैलेंटाइन का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


 कहा कि प्रेम के नाम पर इस दिन का प्रचार प्रसार पाश्चात्य सभ्यता के प्रसार की साजिश है। प्रदर्शनकारियों ने इसे मातृ-पितृ दिवस के रूप मनाने की अपील की।

नगर कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे अभाविप कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के दिन पाश्चात्य सभ्यता के विरोध में नारे लगाए। कहा कि वैलेंटाइन डे को मनाया जाना हमारे युवाओं की देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचा रही है।
विज्ञापन


 टीडी कालेज के वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय और कुंवर विभूति विक्रम सिंह ने कहा कि यदि भारतीय संस्कृति को जीवंत रखना है तो पाश्चात्य सभ्यता का परित्याग करना होगा।

शाहगंज तहसील संयोजक दिग्विजय मिश्र और राज कालेज इकाई अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि भारत जैसे संस्कृति संपन्न देश में युवा अपनी सभ्यता से भटकता जा रहा है। इससे भारतीय संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है।

इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक रमेश यादव, प्रशांत उपाध्याय, आलोक रंजन श्रीवास्तव, अवनीश सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, सुधांशु विश्वकर्मा, सचिन तिवारी, वरुण सिंह, अंशुमान, शिव प्रकाश संगम, नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें