केराकत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर पढ़ने आई छात्रा शोहदे के धमकी देने से डरी हुई है। तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
छात्रा ने बताया कि गरीबी के कारण वह बुआ के घर पर रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही है। कॉलेज जाते समय गांव का ही एक दबंग लड़का उसका पीछा करते हुए अपशब्दों का प्रयोग का करता है। उसने विरोध किया तो उसने कहा कि आज के बाद इधर दिखाई मत पड़ना, नहीं तो तुम्हारे साथ वो कर दूंगा जो नहीं करना चाहिए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी होगी। संवाद