फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि का दर्शन पोषण का है शोषण का नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को जलालपुर ब्लाक सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई प्रबंधन, कटाई उपरांत फसल प्रबंधन से किसानों की आय दूनी करने तथा रबी फसलों की बेहतर उत्पादन वाली तकनीकियों एवं लाभकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आमोद सिंह रिंकू ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। किसान सम्मान निधि योजना से हर किसान लाभान्वित हो रहा है। केसीसी, फसल बीमा, किसान मानधन योजना की जानकारी दी। डिप्टी पीडी (आत्मा) डा. रमेशचंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने और टिकाऊ एवं किफायती खेती के लिए जैविक खेती ही सर्वोत्तम विकल्प है। उन्होंने कहा कि आज खेती में हानिकारक रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खादों एवं जैव उर्वरकों के एकीकृत उपयोग तथा हानिकारक कीटनाशकों की जगह जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करना नितांत जरूरी हो गया है। अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि वेदीराम और संचालन बीटीएम डीडी सिंह ने किया। इस मौके पर एडीओ एजी केपी यादव, वीरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, एडीओ पीपी शिव शंकर सिंह, विंदु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें