डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बरईक्ष (मोढैला) गांव में बुधवार रात आई बरात में सारी खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक ट्रक ने द्वारचार के लिए जाते समय आशीष कुमार सोनकर (26) पुत्र दशरथ सोनकर निवासी बेहडा थाना केराकत को रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। रात में ही आनन फानन में विवाह संपन्न कराकर बरात विदा कर दी गई। मडि़याहूं क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी लालमन सोनकर के पुत्र पिंटू की शादी बरइछ गांव निवासी राजाराम सोनकर की पुत्री रिंकी के साथ तय हुईं थीं। जिसके लिए बरात बुधवार शाम आयीं थीं। द्वारचार के लिए बाराती जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने आशीष को रौंद दिया।